Dehradun

जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान शहीद होने पर सीएम धामी ने जताया दुःख, हुए भावुक।

Published

on

देहरादून – जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। देर रात तक चली मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान वीर गति को प्राप्त हो गए। वीर जवानों की शहादत का समाचार पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि- जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि, जम्मू संभाग के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि देर रात तक चली मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान वीर गति को प्राप्त हो गए।

ये हुए बलिदान
कैप्टन बृजेश थापा,
नायक डी राजेश
सिपाही बिजेंद्र
सिपाही अजय सिंह, झुंझुनूं, राजस्थान।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version