Dehradun
सीएम धामी का बड़ा ऐलान: बनभूलपुरा में अतिक्रमण वाली जगह पर बनेगा पुलिस स्टेशन, उपद्रियों के लिए देवभूमि में नही है कोई स्थान।
देहरादून – आठ फरवरी को उपद्रवियों ने बनभूलपुरा में आगजनी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद से उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी मामले में अब तक 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से उपद्रवियों का मेडिकल कराया जा रहा है l इसके बाद सभी उपद्रवियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।
सीएम ने आगे कहा कि मालिक के बगीचे से जहां पर अतिक्रमण हटाया गया है अब वहीं पुलिस थाना बनाया जाएगा। मालूम हो कि उपद्रवियों ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा थाना को पूरी तरह से जला दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को जला दिया था। हिंसा में कई पुलिस और मीडिया कर्मी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद धामी ने उन्हें स्पष्ट संदेश देकर जता दिया है कि सरकार ऐसी हिंसा करने वालों के हमेशा खिलाफ रहेगी।