Dehradun
केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारा…..
देहरादून : केदारनाथ उपचुनाव के परिणामों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज के चुनावी राजनीति में एंटी इनकम्बेंसी के बजाय अब मतदाता सरकारों की कार्यक्षमता और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर जनादेश देते हैं। सीएम धामी ने कहा, “मतदाता अब नकारात्मक प्रचार से अधिक काम करने वाली सरकारों को चुनते हैं। यही कारण है कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी हम यह रुझान देख रहे हैं।”
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ की जनता ने कांग्रेस द्वारा किए गए नकारात्मक प्रचार को सिरे से नकारते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम धामी द्वारा किए गए विकास कार्यों को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने इस उपचुनाव में पूरी तरह से नकारात्मक मुद्दों पर फोकस किया था, जिसमें क्षेत्रवाद और जातिवाद का दांव खेला गया, लेकिन जनता ने इन सभी नकारात्मक प्रचार को खारिज कर दिया।”
सीएम धामी ने आगे कहा, “2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से भारतीय मतदाताओं के मिजाज में एक गुणात्मक बदलाव आया है। अब वे सरकारों का मूल्यांकन उनके प्रदर्शन के आधार पर करते हैं, न कि केवल नकारात्मक प्रचार पर। यह हम देख सकते हैं, चाहे वह 2019 और 2024 में मोदी सरकार की वापसी हो या फिर 2022 में उत्तराखंड, यूपी और हाल ही में हरियाणा में भाजपा सरकार का फिर से सत्ता में आना।”
उन्होंने यह भी कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में भी मतदाताओं ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है, विशेष रूप से केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग के लिए किए गए प्रयासों को।
#ElectionResults #UttarakhandCM #KedarnathElection #BJPVictory #PositiveGovernance #KedarnathElectionResult #ModiGovernment #UttarakhandPolitics #ModiGovernment #Kedarnath #BJPDevelopment #CongressPolitics