Dehradun

सीएम धामी की नई नीति: उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा सैलून खोलने का अवसर, जानिए पूरा प्लान…

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने ठोस और चर्चित फैसलों के लिए लगातार सुर्खियों में हैं। समान नागरिक संहिता से लेकर अवैध मजारों और मदरसों पर कार्रवाई के बाद अब सरकार ने स्थानीय युवाओं के लिए एक नई रोजगार योजना की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे स्थानीय युवाओं की पहचान करें, जो उत्तराखंड के निवासी हैं और सैलून या पार्लर खोलना चाहते हैं। ऐसे युवाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

सरकार ने हर स्थानीय निकाय को शुरुआती चरण में 10 ऐसे युवाओं का चयन करने को कहा है, जिन्हें प्रशिक्षित कर सैलून या हेयरकटिंग शॉप शुरू करवाई जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्थानीय पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: प्रदेश सरकार यह योजना राज्य के मूल स्वरूप को बचाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से चला रही है। हम हर स्तर पर युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें हर संभव सहायता देंगे।

#DhamiScheme #SalonSupport #YouthJobs, #GovtAid #UttarakhandPolicy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version