Uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, राज्य की उन्नति के लिए की प्रार्थना।

Published

on

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी यह पर्व देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की भी कामना की है।

शासकीय आवास परिसर स्थित मंदिर में आराध्य देवी-देवताओं के श्रीविग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का विधिवत अनुष्ठान किया। इस अवसर पर सम्पूर्ण विधि-विधान से हवन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version