Udham Singh Nagar
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर ऊधम सिंह नगर जनपद की कानून व्यवस्था की पुलिस अधिकारीयों के साथ की समीक्षा, दिए दिशा निर्देश।
उधमसिंह नगर – पंतनगर एयरपोर्ट पर ऊधम सिंह नगर जनपद की कानून व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा की। साथ ही सम्बंधित पुलिस अधिकारियों एवं जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कहा कि पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और देवभूमि के नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है।