Kotdwar

कांग्रेस प्रवक्ता जसवीर राणा ने सरकार की चारधाम यात्रा पर उठाए सवाल, शीघ्र उचित कदम उठाने की दी सलाह।

Published

on

कोटद्वार – उत्तराखंड सरकार की चारधाम यात्रा की अव्यवस्था को देख कर ऐसा लगता है कि सरकार की तैयारियां महज काग़ज़ी है तथा उसने पिछली गलतियों से सबक नहीं लिया।

कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा ने कहा कि दुनिया के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन उनके लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए सरकार को शीघ्र उचित कदम उठा कर सुविधाओं को ठीक करना होगा ताकि दुनिया में उत्तराखंड की छवि खराब न हो। सरकार जनता की परेशानियों के निदान करने के बजाय चुनाव में लगी है लगता है कि उन्हें जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार का समय से पूर्व तैयारियां न करना उनकी नाकामी एवं अनुभव हीनता को दर्शाता है। यदि समय रहते वन विभाग को वन अग्नि से बचाने की पूर्ण व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती तो हो सकता था कि अग्नि से उत्तराखंड के जंगलों को बचाया जा सकता था। वन, जंगली पशु पक्षियों को ही इसका नुकसान नहीं पहुंचा ब्लकि पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंची है। सरकार को चौबीसों घण्टे चुनावों के लिए सोचने के बजाय जनता एवं प्रदेश के बारे में भी सोचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version