Dehradun
डोईवाला में सॉन्ग नदी पुल के नीचे मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच…
डोईवाला: डोईवाला क्षेत्र में सॉन्ग नदी पुल के नीचे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नहर के पानी में पड़ा हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी कमल कौशल (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने शव की पहचान की और बताया कि कमल कौशल वर्षों से डोईवाला-ऋषिकेश रोड पर फलों की रेडी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।
बताया गया कि मृतक ने कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में अपना पैर खो दिया था और विकलांग हो गए थे। इसके अलावा, कुछ साल पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो चुका था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। शव की परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।