Chamoli
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर में जनसभा को किया संबोधित, अनिल बलूनी क लेकर कही ये बाते….
चमोली – चमोली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर्णप्रयाग के गौचर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में जनसभा की। गौचर के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने सीधे तौर पर अनिल बलूनी को लेकर कहा की आप लोग केवल सांसद नहीं चुनेंगे उनके अनुसार अनिल बलूनी उत्तराखंड के लिए बहुत सोचते हैं।
कहा कि “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने 100 पैसे भेजे, लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पहली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए यहां तक कि मैं भी यह नहीं समझ पा रहा था कि प्रधानमंत्री हर किसी के लिए खाता क्यों खोल रहे हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्मिक भूमि है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम उत्तराखंड करता है। इस देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख कर देश की रक्षा करते हैं।कहा कि उत्तराखंड के लोग भी सेवा के प्रति समर्पित होते हैं और पीएम मोदी भी देश और देशवासियों कि सेवा के लिए ही पीएम हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि उत्तराखंड के इगास पर्व को अनिल बलूनी ने पहचान दिलाई है।
उत्तराखंड देश की सीमाओं की रक्षा करता आ रहा है। कहा की कांग्रेस ने लंबे समय तक सरकार चलाई। जिनमे कई घोटाले हुए। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में किसी भी मंत्री के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार नही हुआ। कांग्रेस को लेकर कहा जैसे दुनिया से डायनासोर लुप्त हो गया ऐसे कांग्रेस लुप्त हो जाएगी। हरीश रावत ने खुद ही कह दिया कांग्रेस सुस्त हो गई है। कांग्रेस बिगबॉस शो का घर बनी है। हर दिन एक दूसरे को कपड़े फाड़ रही है। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड से सम्बंधित कोई भी काम रहा हो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना किसी संकोच के पूरा किया।
रक्षा मंत्री बनने के बाद उनके पास डाफलर रडार लगाने की अपील की थी। जो आज लग चुका है। जो भूकंप की सटीक जानकारी देता है। आजमी 19 तारीख को मोदी के पक्ष में वोट दे। कहा कि जब जापान, इंग्लैंड, जैसे शक्तिशाली देश कोरोना में फेल हो गया तो भारत मोदी सरकार ने तीन- तीन वेक्ससिन निःशुल्क लगाई।