Crime

देहरादून: सीबीआई ने मारा छापा, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार !

Published

on

देहरादून – सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ने पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर वह   40 हजार रुपये में मान गया।

मंगलवार को शिकायतकर्ता इसकी पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने गया था। इस दौरान सीबीआई की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में  कल पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version