Dehradun
देहरादून: जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला को हटाकर आबकारी मुख्यालय किया अटैच !
देहरादून: देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें आबकारी मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। यह निर्णय राजधानी में शराब की ओर रेटिंग और बार-पब के निर्धारित समय सीमा से अधिक समय तक चलने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, बिंजोला को महज 6 महीने पहले ही जिला आबकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन उनके कार्यकाल के दौरान कई बार नियमों के उल्लंघन और शिकायतों की रिपोर्ट मिली। इनमें शराब की बिक्री के असमान रेट और बार के समय से अधिक खुलने की घटनाएं प्रमुख थीं, जिनके चलते यह कदम उठाया गया है।
इस निर्णय के बाद फिलहाल देहरादून जिले में कोई नया जिला आबकारी अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है। आबकारी विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में शराब के व्यवसाय को नियंत्रित करने के लिए नए दिशा-निर्देशों पर ध्यान दिया जाएगा और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
यह कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद उठाया गया है, जिन्होंने हाल ही में प्रदेश में शराब से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता जताई थी।
#DehradunExciseOfficer, #KailashBinjola, #ExciseDepartmentAction, #BarandPubRegulations, #LiquorSaleMonitoring