Dehradun

देहरादून: राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन परिसर में आम लोगों के लिए खुले द्वार

Published

on

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति में राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन परिसर को आम जन के लिए खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर कैफेटेरिया और स्मृति चिन्ह केंद्र का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस ऐतिहासिक पहल के दौरान राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रपति निकेतन, तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन परिसर में अब आम नागरिक भी आ-जा सकेंगे। इससे न केवल उत्तराखंड के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा, बल्कि लोग प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता और पर्यावरणीय चेतना से भी जुड़ेंगे।

इस अवसर पर कई गणमान्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमी भी मौजूद रहे। परिसर में शुरू हुआ स्मृति चिन्ह केंद्र स्थानीय संस्कृति और विरासत को सामने लाने का भी एक माध्यम बनेगा।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version