Breakingnews
देहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…
Dehradun News : देहरादून के रायपुर में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
देहरादून में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
राजधानी से दुखद खबर (Dehradun News) सामने आ रही है। रायपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले अपनी पत्नी और तीन महीने की बच्ची को कमरे के अंदर बंद किया और फिर फांसी लगा ली।
घटना के बाद से क्षेत्र में फैली सनसनी
युवक द्वारा पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में बंद कर आत्महत्या करने की इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। सुन्दरवाला निवासी शुभम (24), पुत्र नरेंद्र सिंह ने अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटककर जान दे दी है।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पता चला कि परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर रख दिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।