Dehradun

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून पुलिस हाई अलर्ट पर, संदिग्धों के खिलाफ सघन सत्यापन अभियान !

Published

on

देहरादून: पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देहरादून पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा को लेकर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। कई संदिग्धों को थानों में लाकर पूछताछ की जा रही है।

15 दिन पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक में तबाह कर दिया। इन ठिकानों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैय्यबा, हिजबुल मुजाहिदीन, और हाफिज सईद जैसे आतंकी सरगनाओं से था।

भारतीय सेना ने ऑपरेशन से पहले सोशल मीडिया पर लिखा – हमले को तैयार, जीतने को बेकरार!। स्ट्राइक के तुरंत बाद फिर एक संदेश आया – न्याय हुआ, जय हिंद !

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारत द्वारा छह स्थानों पर कुल 24 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें कथित तौर पर 30 लोगों की मौत और 25 घायल हुए हैं। हालांकि, भारतीय रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी सेना के किसी भी ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, यह कार्रवाई पूरी तरह आतंकवाद के ढांचे को खत्म करने के लिए थी।

#OperationSindoor #DehradunPoliceAlert #TerrorCampsStrike #IndiaPakistanTension #AirstrikeonPoK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version