Crime

देहरादून: भू-माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में तीन गिरफ्तार, चौथी महिला आरोपी फरार…

Published

on

देहरादून: देहरादून पुलिस ने लंबे समय से भूमि धोखाधड़ी में लिप्त भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत एक गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगलीडर नीरज शर्मा समेत तीन आरोपियों आशु शर्मा और ज्योति पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह की चौथी आरोपी अंजली शर्मा की तलाश अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले काफी समय से देहरादून जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूमि धोखाधड़ी जैसे संगीन मामलों में संलिप्त था। रायपुर, कैंट और प्रेमनगर थानों में इन आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकेले नीरज शर्मा के खिलाफ सात, उसकी पत्नी आशु शर्मा के खिलाफ पांच, और ज्योति पंवार के खिलाफ तीन मामले पंजीकृत हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करें। इसी क्रम में रायपुर पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह की गतिविधियों से आम नागरिकों को भारी नुकसान हो रहा था और इनके द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे थे। फिलहाल फरार आरोपी अंजली शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

#LandFraud #GangsterAct #DehradunPolice #RealEstateMafia #CriminalCharges

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version