Dehradun

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की पत्रकार वार्ता, सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल पर दी जानकारी…

Published

on

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस तीन सालों में सरकार ने कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए हैं, और राज्य को विकास की दिशा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीन वर्षों में सरकार ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए धरातल पर काम किया। उन्होंने कहा, “कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है, ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है। इन्वेस्टर समिट के जरिए प्रदेश में निवेश लाने का काम किया गया है, जिसमें 3.5 लाख करोड़ के MOU हुए हैं। अब तक 80 हजार की ग्राउंडिंग हो चुकी है।”

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कई अहम कानूनों को लागू किया है, जिनमें सबसे प्रमुख है समान नागरिक संहिता (UCC), जिससे उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही, महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया और राज्य में दंगा नियंत्रण और नकल विरोधी कानून भी बनाए गए हैं।

सीएम धामी ने यह भी बताया कि प्रदेश में अवैध कब्जों से कई एकड़ भूमि को मुक्त किया गया है और राज्य में कई विकास कार्यों को गति दी गई है। चारधाम के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और केदारखंड में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही हैं।

राज्य में पहले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तराखंड ने बेहतरीन श्रेणी हासिल की। वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है, और शीतकालीन यात्रा को एक गेमचेंजर साबित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य ने सतत विकास के लक्ष्य में पहला स्थान हासिल किया है और पहली बार 1 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की दिशा में जनता का विश्वास और सहयोग निरंतर बढ़ रहा है।

#UttarakhandGovernment #ChiefMinisterPushkarSinghDhami #HistoricalDecisions #InvestorsSummit #UCCImplementation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version