Crime

Dehradun rape case: युवती से घर में घुसकर रेप, ICU में भर्ती, आरोपी फरार

Published

on

देहरादून: (Dehradun rape case):  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया और फिर उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल पीड़िता ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

परिवार वालों के मुताबिक, यह वारदात 3 जुलाई की रात हुई। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि देर रात किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। उनकी बेटी की नींद खुली और उसने किसी किराएदार के आने का अंदेशा समझकर दरवाजा खोल दिया। लेकिन जैसे ही दरवाजा खुला, मोहल्ले में रहने वाला एक युवक जबरन अंदर घुस आया। यह Dehradun rape case पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

आरोप है कि युवक ने युवती का मुंह दबाया उसके कपड़े फाड़े और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने खुद को बचाने की कोशिश की…लेकिन आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की…जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग बाहर आए तो आरोपी भाग निकला। इस Dehradun rape case ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह ICU में भर्ती है। घटना के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पटेलनगर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोहल्ले के ही युवक अनस के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। यह Dehradun rape case अब प्रशासन की प्राथमिकता बन चुका है।

पटेलनगर थाना प्रभारी ने बताया कि  शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। इस Dehradun rape case की न्यायिक प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version