Dehradun

देहरादून: एसएसपी ने व्यापारियों को किया आश्वस्त , सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई…

Published

on

देहरादून: आज, देहरादून के विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसएसपी देहरादून से मुलाकात की। बैठक के दौरान, व्यापारियों ने एसएसपी को बताया कि देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (यूकेडी) से जुड़े व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों को डराया-धमकाया जा रहा है और उनसे व्यापार करने के एवज में पैसे की मांग की जा रही है।

इसके अलावा, राजपुर क्षेत्र में यूकेडी कार्यकर्ताओं द्वारा एक कैफे लॉज में लॉज संचालक और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए अवैध वसूली की कोशिश की गई, और सोशल मीडिया पर वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लोगों को उकसाने की घटना भी सामने आई। एसएसपी देहरादून ने बताया कि इस संबंध में थाना राजपुर और रायपुर में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी देहरादून ने व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को अपने प्रतिष्ठान से संबंधित सैलरी या भुगतान न किए जाने की शिकायत हो, तो वे इसकी सूचना पुलिस या श्रम विभाग को दे सकते हैं।

इस बैठक में दून उद्योग व्यापार मंडल के विपिन नागलिया, दून उद्योग युवा व्यापार मंडल के ध्रुव गुलाटी, उत्तरांचल सर्व समाज सभा के विवेक, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के गुरजिंदर आनंद, राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा के आदेश मंसले, दिलाराम बाजार व्यापार मंडल के विवेक अग्रवाल और अन्य संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

#Dehradun #Businessmen #UKD  #Harassment #SSP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version