Dehradun

देहरादून: क्रिसमस पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी दून उतरे मैदान में….

Published

on

देहरादून: क्रिसमस डे के अवसर पर देहरादून पुलिस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी दून स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग और ड्यूटी पाइंट्स का आकस्मिक निरीक्षण किया।

एसएसपी ने पुलिस अधीक्षकों और समस्त क्षेत्राधिकारियों को प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट पर पुलिस कर्मचारियों को उचित ब्रीफिंग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, क्रिसमस, विंटर कार्निवल और न्यू ईयर के दृष्टिगत, जनपद भर में जनता की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस ड्यूटियां तैनात की गई हैं।

एसएसपी ने यह सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद हों ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

 

 

 

 

 

#SSPDehradun, #ChristmasDay, #Securityarrangements, #Trafficmanagement, #Policeinspection

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version