Dehradun

देहरादून: बरात की आतिशबाजी ने मचाई तबाही, होटल में लगी आग से मचा हड़कंप, जन्मदिन मना रहे मेहमान बाल-बाल बचे…

Published

on

देहरादून: देहरादून के बल्लूपुर क्षेत्र में सोमवार की रात विवाह समारोह का जश्न एक बड़े हादसे में तब्दील हो गया। चकराता रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट के बाहर बरातियों की आतिशबाजी से पास के कांप्लेक्स में आग लग गई। आग की चपेट में चौथी मंजिल पर स्थित ब्लेसिंग बेल्स होटल का पार्टी लाउंज आ गया, जहां उस समय एक बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था।

होटल में मौजूद हेमंत कापड़ी अपने बच्चे का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। अचानक आग का धुआं उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। परिवार और मेहमान जान बचाकर होटल से बाहर भागे। होटल स्टाफ और अन्य मौजूद लोग भी सुरक्षित बाहर निकल आए। गनीमत रही कि घटना के समय होटल को छोड़कर कांप्लेक्स के अन्य प्रतिष्ठान—जैसे मारुति नेक्सा शोरूम, IVF सेंटर और पैथोलॉजी लैब—बंद थे।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक भवन भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

हालांकि आग ने ब्लेसिंग बेल्स होटल को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, लेकिन कांप्लेक्स की अन्य मंजिलों पर अधिक नुकसान नहीं हुआ। फिर भी, नुकसान के सही आकलन के लिए प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट द्वारा रिपोर्ट बनाई जा रही है।

इस घटना ने शहर में हो रहे विवाह समारोहों में लापरवाह आतिशबाजी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तंग गलियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बने वेडिंग प्वाइंट और वहां से गुजरती बारातें अग्निकांड जैसे हादसों को न्योता दे रही हैं। बावजूद इसके, इस पर कोई सख्त निगरानी नहीं रखी जा रही।

#DehradunFireIncident #WeddingFireAccident #BallupurHotelBlaze #FireDuetoFireworks #BirthdayPartyEvacuation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version