Delhi

दिल्ली चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारे आप पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व सीएम केजरीवाल भी नही बचा पाए अपनी सीट !

Published

on

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 70 विधानसभा सीटों के लिए 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है। पांच फरवरी को 60.54 फीसदी मतदान हुआ था और इस बार के चुनाव में कुल 13,000 से अधिक बूथों पर वोट डाले गए थे। मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों द्वारा भी की जा रही है।

नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार गए हैं।

कालकाजी सीट पर AAP की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया। वहीं, जंगपुरा सीट पर AAP के मनीष सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार का सामना करना पड़ा।

करावल नगर सीट पर भाजपा के कपिल मिश्रा ने AAP के मनोज त्यागी को पीछे छोड़ा है। पटपड़गंज सीट पर भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने AAP के अवध ओझा को हराया है।

बल्लीमारान सीट पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने भाजपा के कमल बागड़ी को हराया, जबकि बाबरपुर सीट पर AAP के गोपाल राय भाजपा के अनिल वशिष्ठ से आगे चल रहे हैं।

ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा की शिखा राय AAP के सौरभ भारद्वाज से आगे हैं, और शकूर बस्ती सीट पर भाजपा के करनैल सिंह ने AAP के सत्येंद्र जैन को पछाड़ दिया।

ओखला सीट पर AAP के अमानतुल्लाह खान भाजपा के मनीष चौधरी से आगे हैं। बिजवासन सीट पर भाजपा के कैलाश गहलोत AAP के सुरेंद्र भारद्वाज से आगे चल रहे हैं।

रोहिणी सीट पर भाजपा के विजेंद्र गुप्ता AAP के प्रदीप मित्तल से आगे हैं। वजीरपुर सीट पर भाजपा की पूनम शर्मा AAP के राजेश गुप्ता से आगे हैं।

 

 

 

 

 

#ArvindKejriwal, #ManishSisodia, #AwdhOjha, #DelhiHotSeats, #DelhiElectionResults

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version