Uttarakhand

उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने की उठी मांग, मुख्यमंत्री धामी से विधायक सुरेश चौहान करेंगे मुलाकात !

Published

on

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में हर साल लाखों तीर्थयात्री मां गंगा और मां यमुना के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, और जनपद मुख्यालय को तीर्थ यात्रा का प्रमुख पड़ाव माना जाता है। इस शहर को “मन्दिरों का शहर” भी कहा जाता है। यहां तीर्थयात्रियों की सालभर भारी भीड़ लगी रहती है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मीट और मदिरा की दुकानों की मौजूदगी उनकी आस्था को ठेस पहुंचाती है।

स्थानीय लोग और तीर्थयात्रियों की आस्था को देखते हुए लंबे समय से उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने की मांग उठाई जा रही है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि वह जल्दी ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे और उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने की मांग करेंगे।

विधायक का मानना है कि अगर उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित किया जाता है, तो इससे यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की श्रद्धा और आस्था को सम्मान मिलेगा और पूरे शहर का धार्मिक माहौल भी सुदृढ़ होगा।

 

 

 

 

 

 

 

#Religiouscity, #Uttarkashi, #Pilgrimage, #Demand, #SureshChauhan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version