Accident

ऋषिकेश चीला मार्ग पर विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का कर रहे थे ट्रायल, हुआ हादसा; दो रेंजरों सहित चार लोगों की मौत।

Published

on

ऋषिकेश – ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन बिलख पड़े।

शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि पांच घायल हैं और एक लापता है। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। वाहन में पांच लोग सवार थे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।

मृतक
1- शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी)
2- प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान
4- कुलराज सिंह

घायल
1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक)
2- राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क
3- अंकुश
4- अमित सेमवाल (चालक)
5- अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)

लापता
1- आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version