Haridwar
चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का डीजीपी ने लिया जायजा, हरिद्वार में नए थाने का किया शिलान्यास…
ऋषिकेश/हरिद्वार: चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ आज ऋषिकेश और हरिद्वार के दौरे पर रहे। ऋषिकेश में उन्होंने सबसे पहले नटराज चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया, फिर ट्रांजिट कैंप में यात्रियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

डीजीपी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा और ज्यादा सख्त कर दी गई है। ड्रोन से निगरानी, इंटेलिजेंस इनपुट और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके बाद डीजीपी दीपम सेठ हरिद्वार पहुंचे, जहाँ आईएमआई चौक पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ सिडकुल क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नए थाना भवन का शिलान्यास भी किया। यह थाना क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग थी।
#CharDham #DGPVisit #DroneWatch #TransitCamp #SIDCULThana