big news
Dhami Cabinet : सचिवालय में कैबिनेट की बैठक शुरू, बढ़ते वन्यजीव हमलों को लेकर हो सकता है कोई बड़ा फैसला
Dhami Cabinet : सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट की इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश में बढ़ते वन्यजीव हमलों को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
Table of Contents
सचिवालय में Dhami Cabinet की बैठक शुरू
सचिवालय में राज्य कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय पहुंच गए हैं। मंत्री धन सिंह रावत , रेखा आर्य , सतपाल महाराज , सुबोध उनियाल , गणेश जोशी बैठक में मौजूद हैं। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
बैठक में लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
मंत्रिमंडल की बैठक (Dhami Cabinet) में बढ़ते वन्यजीव हमलों को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इसके साथ ही बैठक में विभागों की सेवा नियमावली में संशोधन और राज्य कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर भी फैसला हो सकता है। बार एसोसिएशन देहरादून की मांगो पर भी सहमति बन सकती है।