Uttarakhand

ईद का तोहफा देगी धामी सरकार , मुश्लिम समुदाय के लिए यह सामान होगा किट में शामिल ।

Published

on

उत्तराखंड: धामी सरकार द्वारा हाल ही में नया निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक किट में मां, बहनों और बेटियों के लिए कपड़े दिए जाएंगे। सीईओ को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।

 उत्प्रतराखंड सरकार इस ईद पर आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद किट का तोहफा देगी। तोहफे के रूप में मिलने वाले इस किट में कपड़े, दूध, ड्राईफ्रूट, चीनी, सेवई और चावल शामिल होगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा, बोर्ड की ऑनलाइन हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।

योजना के अनुसार  सभी वक्फ कमेटियों की ओर से यह किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिन कमेटियों के पास इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बड़ी कमेटियां इसके लिए उन कमेटियों का सहयोग करेंगी। वक्फ बोर्ड के कार्यालय में भी इसके लिए संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version