नई दिल्ली: आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी इस खास मौके पर अपने परिवार के साथ रंगीन नजर आए। धोनी ने खुद को सांता क्लॉज के रूप में सजाया और घर पहुंचकर अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को सरप्राइज दिया। इस दौरान धोनी ने अपनी पत्नी और बेटी को खूबसूरत तोहफे भी दिए।
साक्षी ने इस खूबसूरत पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें धोनी लाल और सफेद रंग की पोशाक पहने हुए और बड़ी सफेद दाढ़ी के साथ सांता क्लॉज के रूप में नजर आ रहे हैं। धोनी का यह नया लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आया।
तस्वीरों में दिख रहा है कि धोनी अपने परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मना रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और करीबी दोस्त भी शामिल हैं। जीवा लाल ड्रेस में काफी प्यारी लग रही हैं, और वह अपने पिता को सांता क्लॉज के रूप में देखकर काफी खुश नजर आईं। वहीं, साक्षी ग्रीन ड्रेस में काफी हॉट लग रही थीं।