Breakingnews

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने डामरीकरण सड़क का किया निरीक्षण, जांच के लिए भेजे सैंपल।

Published

on

बागेश्वर –  जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बीआरओ द्वारा किए जा रहे डामरीकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डामरीकरण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाय। साथ ही सड़क में पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गड्ढा मुक्त सड़कें बनाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है जिसके लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बालाघाट से शाम तक चल रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डामरीकरण का कार्य समय पर पूर्ण किया जाए तथा इसमें सभी तकनीकी पहलुओं का ध्यान रखा जाय। कहा कि डामरीकरण में गुणवत्ता का ध्यान विशेष रूप से रखा जाए, ताकि इसका लाभ लंबे समय तक जनता को मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों के सुधारीकरण व उन्हें सुगम बनाने के लिए कृतसंकल्प है सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने लोनिवि से अन्य सड़कों की स्थिति व कार्यों की जानकारी ली तथा सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मार्ग में किए जा रहे डामरीकरण की चौड़ाई भी नपवाई तथा मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण का सैंपल लेते हुए इसके जांच के निर्देश दिए ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version