देहरादून: कलेक्टेªट परिसर में बनाए गए प्रतीक्षा और डे आफसिर कक्ष का आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने विधिवत् लोकार्पण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि लंबे समय से प्रभारी अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को सम्मानित करने की मांग की जा रही थी। गणतंत्र दिवस पर इन कार्मिकों को सम्मानित करने की योजना थी, लेकिन विभिन्न कार्यक्रमों और समय की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने सम्मानित किए गए कार्मिकों को बधाई दी और यह भी कहा कि जिनेें प्रशस्ति पत्र प्राप्त नहीं हो पाया है, उन्हें अपने कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं समझनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अवार्ड केवल एक प्रेरक प्रक्रिया है, जो अच्छे कार्यों को उत्साहवर्धन देती है और यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कार्मिकों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों को समर्पण और गंभीरता से करते रहें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित कलेक्टेªट परिसर के अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।