Dehradun
डीएम सविन बंसल ने कलेक्टेट परिसर में लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम का किया निरीक्षण, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया पर दिया जोर !
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज कलेक्टेट परिसर में स्थित लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम और पंचास्थानि कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टेªट में शिकायतों की स्थिति का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों को अंकित करते हुए, संबंधित विभागों को ऑनलाइन/ऑफलाइन हस्तांतरित कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने इस दौरान बताया कि कलेक्टेªट परिसर में हाल ही में स्थापित लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम के माध्यम से प्राप्त शिकायती एवं प्रार्थना पत्रों को दर्ज कर संबंधित विभागों को भेजा जाता है, जिससे शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा और फरियादियों को भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पंचास्थानि चुनावालय का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने अव्यवस्थित रखे गए अभिलेखों पर नाराजगी व्यक्त की और उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यालय में रखी पत्रावलियों को व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने पुराने अभिलेखों की बाइंडिंग कराने और कार्यालय में सभी सामग्री को सुव्यवस्थित रखने की भी सलाह दी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम का निरीक्षण करते हुए मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट कपिल कुमार भी मौजूद थे।
जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से यह साफ है कि प्रशासन की प्राथमिकता शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कार्यालय व्यवस्थाओं को सुधारना है, ताकि जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
#DistrictMagistrate, #LetterMonitoringSystem, #ComplaintResolution, #ElectionOfficeInspection, #DehradunAdministration