Dehradun

त्यूनी और कोटी कनासर में डीएम सविन बंसल का विशेष प्रवास, वन पंचायतों को आपदा मद से पहली बार मिलेगी वित्तीय सहायता

Published

on

देहरादून: मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के तहत अब दुर्गम क्षेत्रों में निवेश को जमीन पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी दिशा में जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने मार्च के तीसरे सप्ताह में जनपद के दुर्गम क्षेत्रों, त्यूनी और चकराता में तीन दिन के प्रवास कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा है। इस दौरान अधिकारियों के साथ क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए व्यापक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कोटी कनारस में 200 नव गठित वन पंचायतों के लिए विशेष कार्यक्रम

इस दौरान डीएम सविन बंसल कोटी कनारस में 200 नवगठित वन पंचायतों के कान्क्लेव में शामिल होंगे। इस कान्क्लेव में वन पंचायतों को जिला प्रशासन द्वारा पहली बार आपदा मद से धनराशि प्रदान की जा रही है, जो वनाग्नि को रोकने में मददगार साबित होगी। साथ ही, फायर वाचर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

हनोल मंदिर परिसर में मास्टर प्लान पर चर्चा

डीएम बंसल हनोल मंदिर परिसर में स्थानिकों और पुरोहितों के साथ मंदिर के मास्टर प्लान और विस्तारीकरण के संबंध में विमर्श करेंगे, ताकि स्थानिकों के हितों का सही तरीके से ध्यान रखा जा सके।

वृहदस्तर पर शिविर, मौके पर निस्तारित होंगे काम

इस दौरान क्षेत्र में व्यापक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां पेंशन, स्वास्थ्य जांच, विभिन्न प्रमाण पत्र आदि काम मौके पर ही निस्तारित किए जाएंगे। यह पहल जनसुविधाओं को मौके पर पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करने का एक प्रभावी कदम साबित होगी।

#DistrictAdministration #RuralDevelopment #DisasterFund #MultiPurposeCamp #ForestPanchayats

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version