Dehradun

फिल्मी स्टाइल में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला नशा तस्कर , 16 लाख की अवैध स्मैक के साथ पुलिस की गिरफ्त में |

Published

on

उत्तराखंड:  अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये चावल के नये कट्टों में अवैध स्मैक को छिपाकर बस के माध्यम से सहारनपुर से देहरादून भिजवाता था | थाना सहसपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर 4 अप्रैल को सभावाला मार्ग से एक युवक को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 51.45 ग्राम अवैध स्मैक के बरामद की गई। युवक के विरुद्ध थाना सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है| स्मैक, मिर्जापुर के स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाई गई थीं  जिसे वह नशे के आदि लोगो को महंगे दामों में बेचने की फिराक में ले जा रहा था।

सुचना के अनुसार युवक अवैध स्मैक को सहारनपुर के स्थानीय नशा तस्करों से खरीदकर चावल के नये कट्टों में छुपा कर उन पर टेप से निशान लगाकर बस के माध्यम से देहरादून भेजता था , ओर फ़ोन के माध्यम से अपने साथियों को जानकारी देकर उन कट्टो को रास्ते मे ही उतरवा लेता था।

वहीं पूर्व मे भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध देहरादून तथा सहरानपुर में NDPS एक्ट के अभियोग पंजीकृत है। पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जा रहा है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version