Nainital

शराबी डंपर चालक ने मचाया उत्पात, तीन वाहनों सहित पुलिस की गाड़ी को भी मारी टक्कर !

Published

on

रामनगर: देर रात रामनगर स्थित नेशनल हाईवे 309 रानीखेत रोड पर लखनपुर चुंगी के पास एक शराबी डंपर चालक ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जाता है कि चालक ने डंपर को कई बार आगे-पीछे करते हुए सड़क पर खड़ी एक जिप्सी और एक स्कूटी को रौंद दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग डरकर इधर-उधर भाग गए और किसी तरह अपनी जान बचाई।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शराबी चालक ने पुलिस के वाहन 112 को टक्कर मारते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, डंपर में रेट सीमेंट और सरिया भरा हुआ था, और यह वाहन ओवरलोड था। पुलिस ने आरोपी चालक को डंपर सहित हिरासत में ले लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#DrunkDriver, #RamNagar, #TruckCollision, #OverloadedVehicle, #PoliceAction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version