Breakingnews

आदि कैलाश में सड़क बदहाल होने से हर वक्त दुर्घटनाओं का बना रहता है खतरा, ग्रामीण सुरक्षात्मक कार्य कराने की कर रहे मांग।

Published

on

पिथौरागढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दौरे के बाद आदि  कैलाश और नाभीढांग की खूब ब्रांडिंग की जा रही है। दूसरी ओर वाहन से यात्रा कर आदि कैलाश और नाभीढांग जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है क्योंकि धारचूला से गुंजी तक का सफर खतरों से खाली नहीं है। कार्यदायी संस्था यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

तवाघाट से गुंजी का सफर यात्रियों के लिए आसान नहीं है। जगह-जगह सड़क बदहाल है। सड़क पर दुर्घटना से बचाने के लिए पैरापिट तक नहीं बनाए गए हैं। क्रश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं। सड़क के संकरी और कच्ची होने से यहां हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

लोगों ने कार्यदायी संस्था से शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद देश-विदेश में आदि कैलाश की खूब ब्रांडिंग हुई है। उनके आने के बाद यहां पर लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क के बदहाल होने से यहां हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version