Mumbai

HMPV की दस्तक से भारतीय शेयर बाज़ार के निवेशकों में डर का माहौल , तूफानी तेजी से घटे इंडेक्स….

Published

on

मुंबई : भारत में HMPV (ह्यूमन मेटाप्नेयुमोवायरस) के पहले केस का पता चलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप मच गया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में इस वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद, सेंसेक्स 1150 अंकों की भारी गिरावट के साथ 78065 अंकों तक नीचे गिर चुका है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 360 अंकों की गिरावट के साथ 23,633 अंकों तक फिसल गया है। इस गिरावट से बैंकिंग से लेकर एनर्जी, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी भारी नुकसान हुआ है।

कोरोना के डर ने फिर मचाया आतंक
HMPV के पहले केस की खबर जैसे ही सामने आई, भारतीय शेयर बाजार में एकाएक उथल-पुथल मच गई। निवेशकों को अचानक से 5 साल पहले चीन से आई कोरोना महामारी की याद दिला दी, जिससे बाजार में भारी बेचैनी और डर का माहौल बन गया। इस गिरावट के चलते बीएसई सेंसेक्स 1200 अंक यानी 1.51% की गिरावट के साथ और निफ्टी 400 अंक यानी 1.62% गिरकर 23,610 अंकों तक पहुँच गए।

बाजार को हुआ लाखों करोड़ का नुकसान
HMPV के मामले के सामने आने के बाद निवेशकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बीएसई के मार्केट कैप में 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप घटकर 440.74 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले सेशन में 449.78 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह से निवेशकों को 9 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में जबरदस्त गिरावट
निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1103 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 413 अंकों की गिरावट के साथ 2.18% नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, बैंकिंग स्टॉक्स में भी भारी गिरावट देखी जा रही है, निफ्टी बैंक 1.66% गिरकर कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी, एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस स्टॉक्स में भी बड़ी गिरावट आई है।

निवेशकों में डर, बाजार में अस्थिरता
बाजार में अस्थिरता को मापने वाला इंडेक्स, इंडिया Vix, 13.37% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जो निवेशकों के बीच बढ़ते डर और बेचैनी को दर्शाता है।

 

 

 

 

#HMPV #StockMarketCrash #Sensex #Nifty #IndianStockMarket #COVIDFear #StockMarketNews #Bengaluru #FinancialLoss #MarketVolatility #NiftyBank #MidCapStocks #SmallCapStocks #BankingStocks #IndianEconomy #MarketUpdate #India #ShareMarket

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version