big news

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर दुष्यंत गौतम ने गृह सचिव को लिखा पत्र, की ये मांग

Published

on

Dushyant Kumar Gautam को लेकर अंकिता भंडारी मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी के आरोपों के बाद उत्तराखंड का सियासी माहौल गर्मा गया है। इस मामले में दुष्यंत कुमार गौतम ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चलाए जा रही खबरों पर कड़ी आपत्ति जताई है और पूरे प्रकरण को झूठा व भ्रामक बताया है।

अंकिता हत्याकांड को लेकर Dushyant Kumar Gautam ने लिखा पत्र

अंकिता भंडारी हत्याकांड और इस से उनके नाम को जोड़े जाने को लेकर दुष्यंत गौतम ने इस संबंध में उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली को पत्र लिखा है।

उन्होंने गृह सचिव से पत्र लिखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टीवी चैनलों पर चल रही सामग्री पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर उनके खिलाफ गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

Dushyant Kumar Gautam

फर्जी ऑडियो-वीडियो फैलाने का लगाया आरोप

गृह सचिव को लिए गए अपने पत्र में दुष्यंत कुमार गौतम ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सोची-समझी साजिश के तहत फर्जी ऑडियो और वीडियो तैयार कर वायरल किए जा रहे हैं। उन्होंने इन सामग्रियों को पूरी तरह झूठा, दुर्भावनापूर्ण और कानून का उल्लंघन बताया है। गौतम का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल उनकी छवि धूमिल कर रही हैं, बल्कि समाज में भ्रम भी फैला रही हैं।

उर्मिला सनावर के आरोपों से गरमाया माहौल

आपको बता दें कि इन दिनों बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी पत्नी उर्मिला सनावर का नाम चर्चाओं में है। जिसका कारण खुद उर्मिला सनावर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अंकिता हत्याकांड से जुड़े कई दावे किए हैं।

जिसमें उन्होंने वीआईपी के नाम को लेकर भी खुलासा किया है। जिसमें कई भाजपा नेताओं के होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस वीआईपी की बात हो रही थी, वह ‘गट्टू’ है। इस दावे के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version