Crime
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार, पहले दो घंटे तक की थी पूछताछ।
दिल्ली – दिल्ली शराब घोटाले के आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहेंगे। चाहे जेल से सरकार चलानी पड़ी तो चलाएंगे। उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल करने की बात कही।
मंत्री सौरभ भारद्वाज व इमरान हुसैन, दिल्ली की महापौर डॉ. शैली ओबेराय और वहां पहुंचे आप के विधायकों ने ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के साथ है। लोकसभा चुनाव भी जनता लड़ेगी और भाजपा को जवाब देगी।
मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने वाले रास्ते बंद कर दिए गए, जिससे कि वहां भीड़ नहीं बढ़े। नारेबाजी कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर वहां से थाने ले गई। मौके पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।