Dehradun

उत्तराखंड में शीतलहर का असर कम, 18 दिसंबर तक शुष्क मौसम का पूर्वानुमान !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शनिवार को शीतलहर का प्रभाव कम हो गया। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास हल्का हुआ, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ गई। आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि तीन डिग्री कम था। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का यही हाल रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 दिसंबर तक प्रदेशभर में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

 

 

 

 

 

 

 

#ColdWave, #Snowfall, #DryWeather, #Uttarakhand, #TemperatureDrop

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version