Haldwani

नीलांचल कॉलोनी में आठ साल की बच्ची का अपहरण, निर्वस्त्र हालत में लौटी; मां ने जताया दुष्कर्म का अंदेशा !

Published

on

हल्द्वानी: हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां झोपड़ी में मां के साथ सो रही आठ साल की बच्ची को एक नकाबपोश व्यक्ति उठा ले गया। आधे घंटे बाद बच्ची बदहवास अवस्था में निर्वस्त्र और हाथ बंधे हुए वापस लौटी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रामपुर जिले के शाहबाद क्षेत्र से आकर एक मजदूर परिवार नीलांचल कॉलोनी में एक खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहा है। मंगलवार रात करीब 2:45 बजे महिला की नींद खुली तो उसकी सबसे छोटी बेटी बिस्तर से गायब थी। उसने परिजनों को जगाया और खोजबीन शुरू की। लगभग 3:15 बजे बच्ची झोपड़ी के सामने स्थित कच्ची सड़क पर निर्वस्त्र, भयभीत और हाथ पीछे की ओर बंधे हुए दिखाई दी।

मां ने तुरंत बेटी को गोद में लिया और पुलिस को सूचना दी। बच्ची के अनुसार, मुंह पर कपड़ा बांधे एक अज्ञात व्यक्ति उसे उठाकर पास के खेत में ले गया, जहां क्या हुआ उसे ठीक से याद नहीं। बच्ची ने यह भी बताया कि आरोपी ने कहा था तुमको उठा लिया, तुम्हारी बड़ी बहन को उठाना था। इस बयान से शक जताया जा रहा है कि आरोपी बच्चियों को पहले से जानता था और वह परिचित हो सकता है।

पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि पॉक्सो एक्ट की धाराएं अभी तक नहीं जोड़ी गई हैं। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी क्षेत्र का ही हो सकता है, क्योंकि घटना के दौरान आवाज नहीं हुई और बच्ची को जानने-पहचानने जैसा व्यवहार दिखा।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने कहा कि यदि बच्ची इस अवस्था में लौटती है, तो पॉक्सो की धारा स्वतः लगनी चाहिए। मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा करना एक प्रक्रिया है, लेकिन प्रथमदृष्टया यह गंभीर अपराध है।”

बच्ची की मां ने कहा कि मैं मां हूं, जानती हूं बच्ची के साथ क्या हुआ है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, हाथ बंधे थे। जो भी यह घिनौना काम किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए।

#Childabduction #Minorgirlassault #Maskedattacker #POCSOAct #PoliceinvestigationIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version