Delhi

इलेक्शन कमीशन ने दिल्ली विधानसभा चुनावों का किया शंखनाद , इस दिन होंगे चुनाव…

Published

on

दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 55 लाख पंजीकृत मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें से 71 लाख महिलाएं और 83 लाख पुरुष मतदाता हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में कुल 2 लाख पहली बार वोट डालने वाले मतदाता भी होंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 2697 स्थानों पर 13,033 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें 210 मॉडल मतदान केंद्र भी होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायतें आईं थीं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और बिना उचित प्रक्रिया के ऐसा कुछ नहीं किया जा सकता।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरी हैं।

राजीव कुमार ने यह भी बताया कि दिल्ली में युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 प्रतिशत है और दिल्ली का चुनावी गणित इस बार भी दिलचस्प रहेगा। उन्होंने मतदान के दौरान ईवीएम की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बताया। चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायतों की तुरंत जांच की जाएगी और किसी भी गलत तरीके से नाम नहीं हटाए गए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को प्रेरित किया गया है कि वे लोकतंत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाएं और अपने वोट का सही इस्तेमाल करें।

 

 

 

 

 

#DelhiElection2025 #VoterEngagement #DelhiPolls #ElectionDate #YouthVoters #EVMTransparency #Democracy #VoteSafely #ElectionNews #DelhiAssembly #FirstTimeVoters #VotingProcess #ElectionCommission

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version