Delhi
लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार।
दिल्ली – देश में चल रही चुनावी बयार के बीच चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक गोयल के इस्तीफे को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

सरकार ने अधिसूचना में बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 की धारा 11 के खंड (1) के तहत मिले अधिकारों को उपयोग करते हुए राष्ट्रपति को अरुण गोयल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है जो तत्काल प्रभावी भी हो गया है।
अरुण गोयल के इस कदम के बाद अब चुनाव आयोग में दो रिक्तियां हो गई हैं। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया था। वह भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।