Uttarakhand

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Published

on

डोईवाला – सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए एक पूर्व सैनिक पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से घायल होने पर उन्हें हिमालय अस्पताल जॉली ग्रांट में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के अनुसार झरोंद निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन अशोक वर्मा रोज की तरह सुबह गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के लिए आ रहे थे।

वन सीमा से लगे मार्ग पर एक हाथी आ धमका। हाथी उनके ऊपर हमलावर हो गया। किसी तरह से जान बचाकर भागने के दौरान वह गिर गए और घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलने पर लच्छीवाला वन रेंज के अधिकारि ओर कर्मचारी भी पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी घनानंद ने बताया आजकल हाथियों का मूवमेंट चल रहा है। हाथी सड़क पर भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version