Accident

11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी कि मौत, ग्रामीणों ने लापरवाही का विभाग पर लगाया आरोप

Published

on

उधमसिंहनगर – दिनेशपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे जयनगर नंबर तीन में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। नर हाथी की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। जंगल से खेतों में आए हाथी की पीठ बेहद नीचे से गुजर रही लाइन में छू गई और हाथी की मौत हो गई।

सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन को ऊंचा करने के लिए ऊर्जा निगम से कई बार कहा गया था। बताया जा रहा है कि हाथी भोजन पानी की तलाश में आबादी की ओर आया होगा और करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version