Crime

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ , बदमाश घायल…..

Published

on

हरिद्वार : रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने घायल बदमाश से पूछताछ के लिए अस्पताल का दौरा किया। पुलिस के मुताबिक, यह बदमाश कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है, जिनमें 307 और 376 जैसे मुकदमे भी शामिल हैं। वह पुलिस पर हमला करने और एक होमगार्ड को घायल करने के बाद फरार था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

घायल बदमाश की पहचान साबिर के रूप में हुई है, जो रानीपुर के अहबाब नगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान साबिर को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा और न्यू शिवालिक नगर मिलिट्री कैंप के कच्चे रास्ते से भागने लगा। जब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसका पैर घायल हो गया, जिससे वह गिर पड़ा।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि इस बदमाश पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने और एक होमगार्ड को घायल करने का आरोप था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी, और अंततः उसे पकड़ने में सफलता मिली। घायल बदमाश का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version