Dehradun
आईएएस हरिचंद सेमवाल से हटाया गया आयुक्त आबकारी पदभार, इस आईएएस अधिकारी को दी जिम्मेदारी।
देहरादून ब्रेकिंग।

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर ।
आईएएस हरिचंद सेमवाल को आयुक्त आबकारी पदभार से हटाया।
आईएएस प्रशांत कुमार आर्य को बनाया गया नया आयुक्त आबकारी ।
तबीयत खराब होने के चलते हरि चंंद्र सेमवाल से हटाया गया आयुक्त आबकारी।
तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नामों के सम्मुख कॉलम-3 में अंकित उनकी वर्तमान तैनाती के पदभार/विभाग में से कॉलम-4 में उल्लिखित पदभार से अवमुक्त करते हुए, कॉलम-5 में उल्लिखित पदभार/विभाग में तैनात किया जाता है :-
हरि चन्द्र सेमवाल IAS-2005 सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, सिंचाई, लघु सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, पंचायती राज, आयुक्त-आबकारी, आयुक्त-आबकारी, महानिदेशक, संस्कृति, सचिव मानवाधिकार आयोग
प्रशान्त कुमार आर्य IAS-2017 अपर सचिव बाल विकास, महिला कल्याण आयुक्त-आबकारी निदेशक-समेकित विकास परियोजना बाल निदेशक, महिला कल्याण
2- उक्त अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि अपने अवमुक्ति के वर्तमान पदभार / विभाग से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पदभार / विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें तथा तत्संबंधी आख्या / प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराये।
(कर्मेन्द्र सिंह) अपर सचिव
संख्या:-107/ XXX-1-2024, तद्दिनांक ।
प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-
1 सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन।
2 सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तराखण्ड।
3 समस्त अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, उत्तराखण्ड शासन।
4 आयुक्त गढ़वाल / कुमाऊं मण्डल ।
5 महानिदेशक सूचना।
6 समस्त जिलाधिकारी उत्तराखण्ड।
7 निजी सचिव, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन को मुख्य सचिव महोदया के संज्ञानार्थ।
सम्बन्धित अधिकारी/इरला चैक अनुभाग / कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-3/मीडिया सेन्टर को सूचनार्थ प्रेषित।
संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत पत्रावली।
10 गार्ड फाईल।