Uttarakhand

कैंसर से जूझ रही उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का हुआ निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक।

Published

on

देहरादून – उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया। यह जानकारी पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक से दी। उन्होंने जानकारी दी कि गीता ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी  उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन पर अत्यंत दु:खद व्याप्त किया। साथ ही  ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version