Uttarakhand

लैंसडौन में सीजन का हुआ पहला हिमपात…तापमान में दर्ज हुई भारी गिरावट। 

Published

on

लैंसडौन – उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को मौसम ने फिर करवट बदली। दोपहर बाद लैंसडौन में सीजन का पहला हिमपात हुआ। हालांकि हिमपात कम समय के लिए हुआ और बर्फ टिक नहीं सकी, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है।


सुबह से शहर में बादल छाए थे। वहीं, दोपहर करीब ढाई बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और हल्का हिमपात शुरू हो गया। तापमान दस डिग्री से गिरकर माइनस एक डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान लैंसडौन पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में बर्फ को देखकर खासा उत्साह दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version