Dehradun

उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी, ठंडी हवाओं और कोहरे से बढ़ी सर्दी, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आ गई। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और भी कमी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

मानसून के विदाई के बाद भले ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने ठंडक बढ़ा दी है। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा और इस सप्ताह प्रदेश भर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाए रहने और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#FirstSnowfall, #TemperatureDrop, #HillyAreas, #FoginPlains, #ColdWeather

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version