Breakingnews
नहीं रहें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह , 92 की उम्र में ली , पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि…..
दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
एम्स ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वे उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे और उन्हें उपचार के बावजूद बचाया नहीं जा सका।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में अविस्मरणीय रहेगा। इस बीच, केंद्र सरकार ने उनके निधन पर सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी दिल्ली पहुंच गए हैं और उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को एक महान नेता और मार्गदर्शक बताया।