Dehradun

नेशनल हाईवे पर पलटी एंबुलेंस, चार की दर्दनाक मौत !

Published

on

देहरादून: शुक्रवार सुबह अटरिया कस्बे में हिंद अस्पताल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई…जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने जानकारी दी कि एंबुलेंस देहरादून से मरीज को लेकर बनारस जा रही थी। लेकिन हिंद अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

मृतकों में शामिल हैं:

विशाल पांडेय (40 वर्ष), मरीज, निवासी देहरादून

एक अज्ञात महिला (लगभग 40 वर्ष), जो सड़क किनारे खड़ी थी

एक अज्ञात पुरुष (लगभग 45 वर्ष), एंबुलेंस में सवार

गुरमीत (23 वर्ष), एंबुलेंस चालक, निवासी हरिद्वार

हादसे में एक 12 वर्षीय बच्ची भी घायल हुई है…जो मृतक महिला के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। उसे गंभीर हालत में हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दिव्यांशु पांडेय (42 वर्ष), जो मरीज विशाल पांडेय के भाई हैं, भी हादसे में घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि  एंबुलेंस तेज़ रफ्तार में थी। मोड़ पर आते ही चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन पलट गया। एंबुलेंस के पलटते ही सड़क किनारे खड़ी महिला और बच्ची उसकी चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version